फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर्टी अंकल: पांच घंटे बच्चे को साइकिल पर घुमाया, अपहरणकर्ता के चंगुल से निकला मासूम; परिवार को बताई करतूत

Thu, 16 Apr 2026 09:24 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुरादनगर के एक गांव में स्कूल से लौटते समय 5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की गई। घटना के करीब पांच घंटे बाद बच्चा डरा-सहमा घर लौटा। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल से मासूम बच्चे को अगवा कर खेत में ले जाकर कुकर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मौके से भागकर बच्चा अपने घर पहुंचा। बरेली निवासी एक व्यक्ति परिवार समेत मुरादनगर के एक गांव में रहता है, उनका पांच वर्ष का बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार सुबह उनका बेटा स्कूल गया था, दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चा घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बच्चे की आसपास बहुत तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, परिजन बच्चे की तलाश ही कर रहे थे कि वह रात में करीब साढ़े सात बजे आता हुआ दिखाई दिया। बच्चा डरा सहमा हुआ था। 

परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि एक अंकल मुझे शहतूत खिलाने की बोलकर अपने साथ साइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर खेत में ले गये थे। वहां पर उन्होने मेरा कछा उतार दिया और गलत काम करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


तो मैं वहां से भाग कर घर आ गया। करीब पांच घंटे तक अपहरणकर्ता बच्चे को साइकिल पर आसपास के गांवों में घूमता रहा। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नहीं। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें