गाजियाबाद। विवेकानंदनगर निवासी कपिल की गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि कपिल को उनकी महिला मित्र व पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि एक जून को कपिल गंगनहर में कूद गया था। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी थी। मामले में कपिल की मां मिथलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कपिल का अपनी पत्नी ज्योति से विवाद चल रहा था। वह कुछ समय से प्रेरणा नाम की महिला के साथ सह संबंध में रह रहा था। दोनों ने उनके बेटे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो और मुकदमा कराने की धमकी देकर उन्होंने पहले 10 लाख रुपये उससे ले लिए। फिर दो दो लाख रुपये की मांग की थी। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।