फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्तेदारों ने 20 लाख रुपये उधार लेकर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी राजकुमार शर्मा से रिश्तेदारो ने 20 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए। आरोप है कि अब रुपये वापस मांगने पर वह रुपये लौटाने से इन्कार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में सुमन और उसके बेटे राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजकुमार शर्मा का कहना है कि करीब चार साल पहले सुमन और राहुल ने उनके घर आकर जरूरत बताकर उनसे कई बार में 20 लाख रुपये उधार ले लिए और किस्तों में लौटने का वादा किया। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्हें रुपये नहीं मिले तो उन्होंने तकादा किया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें