फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक से 19.50 लाख रुपये लोन लेकर गिरवी रखी रजिस्ट्री गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के एक निजी बैंक से फ्लैट की रजिस्ट्री के कागजात गायब होने का मामला सामने आया है। फ्लैट मालिक का आरोप है कि बैंक प्रबंधन को लोन के 19.50 लाख रुपये का भुगतान होने के बाद भी कागजात नहीं मिल रहे। कौशांबी थाने में बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने वर्ष 2018 में निजी बैंक से 19.50 लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी एवज में फ्लैट की मूल रजिस्ट्री और अन्य कागजात गिरवी रखे थे। उन्होंने 17 जून 2023 को ब्याज समेत लोन की रकम का भुगतान दिया। 19 जून 2023 को बैंक प्रबंधक ने उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया। इसके बाद उन्होंने फ्लैट की रजिस्ट्री के कागजात मांगे तो बैंक मैनेजर ने कहा कि दो दिन बाद आकर ले जाना। वह कई दिन तक बैंक के चक्कर लगाकर परेशान हो गए, लेकिन आज तक फ्लैट की मूल रजिस्ट्री नहीं मिली है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने उन्हें कागजात देने से मना कर दिया। उन्हें शक है कि प्रबंधन ने फ्लैट की रजिस्ट्री के कागजात षड्यंत्र के तहत गायब कर दिए हैं। उन्होंने कौशांबी थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत करने के बाद केस दर्ज हुआ है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि खाते में हुई ट्रांजेक्शन और कागजातों की जांच हो रही है।
बैंक खाते में जमा हुए 50 हजार रुपये
शिकायतकर्ता का कहना है कि 26 अक्तूबर 2023 को खाते में अचानक बैंक प्रबंधक ने 50 हजार रुपये जमा करा दिए। इसकी जानकारी करने पर कुछ नहीं बताया। उन्हें शक है कि प्रबंधक और अन्य कर्मचारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें