फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चुनावी रंजिश में बलवा, ग्राम प्रधान सहित तीस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में चुनावी रंजिश में जमकर बवाल हुआ। ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने किसान के परिवार को घर में बंधक बनाकर जमकर पथराव किया। पथराव में मकान के दरवाजे खिड़की, क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। बलवे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवाइयों को लठिया कर खदेड़ा। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव नंगला मूसा निवासी परवेज ने बताया कि ग्राम प्रधान नजाकत प्रधानी चुनाव के समय से ही उनसे रंजिश रखते है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी प्रधान नजाकत उनके खिलाफ थे। बताया कि दो दिन पूर्व उनके दादा सदाकत अली कहीं जा रहे थे। तभी ग्राम प्रधान ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। धमकाया कि लोकसभा चुनाव में उनके साथ नहीं रहने का अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उस समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रधान नजाकत रात में अपने 15-20 साथियों को लेकर परवेज के घर पहुंचा और घर का मुख्य दरवाजा बंद कर परिवार को बंधक बना लिया। परिवार को बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने मकान पर पथराव किया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पथराव से घबराए ग्रामीणों ने घर में छिपकर जान बचाई। बलवे के दौरान घायल हुए परवेज व अन्य परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि परवेज की तहरीर के आधार ग्राम प्रधान नजाकत, शफाकत, सददाकत, मारूफ, जावेद, आस मोहम्मद, तान मोहम्मद, आदिल, आकिल, शाहरूख, उसमान, फरमान, रिहान, उबेश और जीसान समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और बंधक बनाने सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें