फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहीं तीर तो कहीं रिमोट से दहन किया रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। दशहरा के दिन सभी रामलीलाओं में रावण के पुतलों का दहन किया गया। कहीं रिमोट से तो कहीं तीर से पुतले का दहन हुआ। पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम और जय हनुमान जयघोष से गुंजायमान हो उठे। कुछ रामलीलाओं में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। रामलीला का अंतिम दिन होने की वजह से मंगलवार दोपहर से ही लोग रामलीला देखने के लिए उमड़ पड़े। राजनगर एक्सटेेंशन, क्राॅसिंग रिपब्लिक सहित कई सोसायटी में रावण दहन किया गया।
-

सुल्लामल रामलीला

सुल्लामल रामलीला में रावण की शिव स्तुति, राम रावण युद्ध के प्रसंग के मंचन के बाद पुतलों का दहन किया गया। कुंभकरण व मेघनाद वध के बाद रावण अपने पुत्र अहिरावन को युद्ध भूमि में भेजते हैं। हनुमान जी उनका वध कर देते हैं। उसके बाद रावण स्वयं युद्ध भूमि में आता है। विभीषण रावण के नाभि कुंड के बारे में बताते हैं, जिसके बाद श्रीराम रावण का वध कर देते हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और विशिष्ठ अतिथि विधायक अतुल गर्ग ने तीर चलाकर पुतलों का दहन किया। इस मौके पर अध्यक्ष वीरू बाबा, उस्ताद अशोक गोयल, महामंत्री दिनेश शर्मा, ज्ञानप्रकाश गोयल, श्रीकांत राही, नीरज गोयल, नंद किशोर नंदू, मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कविनगर रामलीला

कविनगर में कुंभकरण-मेघनाद वध, राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। राïवण के धरती पर गिरते ही धरती हिल जाती है। नभ से देवता पुष्पवर्षा करने लगते हैं। रामलीला में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने रिमोट से पुतले का दहन किया। इस मौके पर अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, सुरेश महाजन, अवनीश गर्ग,विवेक मित्तल, तरुण चोटानी, दिव्यांशु मौजूद रहे।


राजनगर रामलीला

श्री रामलीला समिति राजनगर में अहिरावण वध और रावण वध के प्रसंग का मंचन हुआ। उसके बाद दशहरा महोत्सव मनाया गया। पुतलों को सांसद वीके सिंह ने आग लगाई। स्थानीय विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व मेयर आशा शर्मा और आशु वर्मा का सम्मान किया गया। इस मौके पर संरक्षक जितेंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, आरएन पांडे, रेखा अग्रवाल, राजीव मोहन गुप्ता, केपी गुप्ता, नरेश सिंघल, ब्रजमोहन सिंघल, विनीत शर्मा, सौरभ गर्ग, आरके शर्मा मौजूद रहे। डिवीजनल वार्डन नीरज भटनागर के नेतृत्व में मेले की व्यवस्था सिविल डिफेंस ने संभाली।

संजयनगर रामलीला

संजयनगर में भी कुंभकरण वध, अहिरावण वध और रावण वध के प्रसंग का मंचन हुआ उसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले फूंके गए। मुख्य संरक्षक मोहन सिंह रावत, संरक्षक रविंद्र राणा, अध्यक्ष यशपाल यादव, संजीव चौधरी, तरुण शर्मा, सुमित चौहान, कौशल शर्मा, आर एस शर्मा, किरण पाल तेवतिया, सतपाल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

रावण की पूजा के लिए लगी भीड़
घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह से रावण की पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग रावण के पैरों पर खील बताशे चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष वीरू बाबा ने बताया कि रावण एक विद्वान ब्राह्मण था। लोग उसकी पूजा भी करते हैं, कई लोग दशहरे के दिन बच्चों का मुंडन भी कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें