फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में धर्मांतरण के आरोपी अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना पर हुई रासुका की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। थोड़ा क्षेत्र में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने वाले राहिल, मुसीर और मौलवी सादमान के बाद अब अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने जेल प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल का कहना है कि युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में आरोपी सौरभ खुराना उर्फ अब्दुल्ला पर रासुका की कार्रवाई हुई है, वो बेल पर बाहर आना चाहता था। पुख्ता सबूतों के आधार पर अब्दुल्ला पर कार्रवाई की संस्तुति हुई है। पुलिस के अनुसार, डीएम ने भी कार्रवाई पर अपनी संस्तुति दे दी। इसकी जानकारी तत्काल जेल प्रशासन को दी गई। इससे पहले मुख्य आरोपी राहिल,मुशीर और मौलवी सादमान पर 10 अगस्त को एनएसए लगी थी। डीसीपी का कहना है कि रासुका लगने के बाद अब आरोपी जल्द जमानत नहीं ले पाएंगे। आरोपियों में खोड़ा की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ऑनलाइन फोन पर निकाह कराया व धर्मांतरण कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें