फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapidx : पांच माह में मेरठ तक नमो भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, तब यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Sun, 05 Nov 2023 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक करीब 23 किलोमीटर लंबे इस खंड पर ट्रैक बिछाने, विद्युतीकरण और सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। मार्च के अंत तक दूसरा चरण शुरू हो जाने पर लोग 40 किलोमीटर का सफर इस ट्रेन में कर सकेंगे।
विज्ञापन
RAPIDX - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो भारत ट्रेन का संचालन साहिबाबाद से दुहाई तक शुरू हो जाने के बाद अब मार्च 2024 तक लोग मेरठ साउथ तक इसमें सफर कर सकेंगे। आरआरटीएस रेल कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम अब एडवांस स्टेज पर पहुंच गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक करीब 23 किलोमीटर लंबे इस खंड पर ट्रैक बिछाने, विद्युतीकरण और सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। मार्च के अंत तक दूसरा चरण शुरू हो जाने पर लोग 40 किलोमीटर का सफर इस ट्रेन में कर सकेंगे।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दुहाई के बाद मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ इन चार स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इन चारों स्टेशनों पर अब छत बनाने और फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। दो स्टेशनों पर एस्कलेटर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का करीब 70 से 52 फीसदी काम पूरा हो गया है। 

उनका कहना है कि मार्च-2024 तक दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
दुहाई से मेरठ साउथ तक 23 किलोमीटर लंबे इस खंड में करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक बनाए जा रहे चार स्टेशनों पर कॉनकोर्स और प्लेटफार्म का निर्माण कर लिया गया है। जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


बढ़ जाएगी यात्रियों की संख्या
दूसरे चरण का काम पूरा हो जाने के बाद इस कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। दरअसल, अभी तक महज 17 किलोमीटर लंबे काॅरिडोर पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। इससे शहर का एक छोटा सा हिस्सा इससे कवर हुआ है। यात्रियों को इसमें सफर करने के लिए दुहाई और साहिबाबाद तक अन्य साधनों से पहुंचना पड़ता है। दूसरा चरण पूरा हो जाने के बाद मुरादनगर-मोदीनगर मोहिउद्दीनपुर तक के यात्री इसमें सफर करके साहिबाबाद तक पहुंच सकेंगे। यहां से दिल्ली-नोएडा पहुंचने के लिए उन्हें आसानी से दूसरा साधन मिल जाएगा।

दूसरे चरण में क्या-क्या होगा

  • दूसरे चरण में चार स्टेशन होंगे (मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ)
  • दुहाई से मोदीनगर साउथ तक 23 किलोमीटर होगी कॉरिडोर की लंबाई
  • ट्रैक और ओएचई लाइन बनाने का 60 फीसदी काम हो चुका पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें