रैपिड रेल के कोच में इमरजेंसी कॉल बटन का दुरुपयोग करने पर यात्रियों को आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। रैपिड रेल के हर कोच में निगरानी के लिए चान सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। ऐसे में बेवजह इमरजेंसी बटन दबाने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिये तुरंत पहचान की जा सकेगी। फिर यात्री के स्टेशन से बाहर निकलने से पहले उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। फिर नियमानुसार आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
प्रीमियम कोच में होगी फूड वेंडिंग मशीन:
छह कोच की रैपिड रेल में एक कोच प्रीमियम, एक महिला और चार स्टैंडर्ड कोच होंगे। प्रीमियम कोच में यात्रियों को खाने पीने का सामान खरीदने केलिए बाहर नहीं जाना होगा। कोच में ही फूड वेंडिंग मशीन की सुविधा होगी। प्रीमियम कोच में सामान रखने के लिए अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की गई है।