फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर दूसरे समुदाय का है। मामले में छात्रा के पिता ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर करीब दो साल पहले हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई। अब आरोप है कि झांसे में लेकर आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें