मसूरी। क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने अब शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इन्कार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती का कहना है कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती सहेली के जीजा आकाश से हुई थी। आकाश मेरठ के खरखौदा के फफूंडा का रहने वाला है। आरोप है कि आकाश शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। 21 मार्च को वह उनके घर आया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब शादी से इन्कार कर रहा है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।