लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता युवती ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।