फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्म बदलकर युवती से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, मुंबई ले जाकर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की युवती से धर्म बदलकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने और मुंबई ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधे धर्म बदलकर रह रहे युवक ने उसके साथ वारदात की। आरोपी ने जबरन कोर्ट मैरिज करके युवती को मुंबई में बंधक भी बनाया। वहां आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित किया। पड़ोसन की मदद से युवती ने पिता को फोन से पूरी घटना बताई। पिता ने बेटी को मुंबई से लाने के बाद खोड़ा पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव, दुष्कर्म, झूठी शादी और अगवा करने समेत अन्य धारा में मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के जामियानगर में रहने वाला समीर नाम का युवक फरवरी महीने में उनके घर के सामने किराये के कमरे में रहने आया था। कुछ दिनों में दोनों की बातचीत हुई। 15 मार्च को उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे। तभी वह पानी लेने के बहाने घर में आया और मम्मी-पापा के बारे में पूछने लगा। युवती ने उनके बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर घर में या बाहर किसी को कुछ बताया तो वह परिवार को जान से मार देगा। युवती उसकी धमकी दे डर गई। 19 मार्च को वह उसे कॉलेज से सीधे से कोर्ट ले गया। वहां एक कागजात पर हस्ताक्षर कराकर कोर्ट मैरिज करने का दावा किया।
तब युवती को उसके धर्म का पता चला तो उसने कड़ा विरोध किया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अब जैसा वह चाहेगा, उसे भी वैसा करना होगा। युवती घबराती हुई अपने घर लौट आई। आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसे कोर्ट मैरिज का हवाला और धमकी का डर दिखाकर बाहर बुलाकर दुष्कर्म से गर्भवती कर दिया। इससे 25 जुलाई को युवती को उसके कॉलेज से सीधे मुंबई ले गया। वहां उसे सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा। वहां आरोपी की मां ने धर्म बदलने के लिए जमकर पीटा और खाना न देकर प्रताड़ित किया। 14 अगस्त को आरोपी और उसकी मां ने युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस बीच युवती ने पड़ोसी की मदद से पिता को फोन कर दिया। पिता ने मुंबई जाकर अपनी बेटी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद खोड़ा पुलिस को मामले में शिकायत देकर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें