मोदीनगर। एक कॉलोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाना जा रहा है। आरोपी केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने ट्वीट के माध्यम से सीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक कॉलोनी निवासी युवती को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बागपत निवासी हिस्ट्रीशीटर वासू ने अगवा कर दुष्कर्म किया था। हिस्ट्रीशीटर अभी जेल में बंद है। हिस्ट्रीशीटर की ओर से पीड़िता पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। युवती को कई बार अवैध हथियारों के जखीरे का फोटो भेजकर धमकाया भी गया। धमकियों को देखते हुए पुलिस ने युवती को सुरक्षा दी हुई है। इसके बाद भी आरोपी युवती को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। एसीपी का कहना है कि इस मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं। युवती को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।