फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकार ढाई साल की, मासूम की तीन घंटे चली सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकार ढाई साल की, मासूम की तीन घंटे चली सर्जरी
विज्ञापन

साहिबाबाद/मेरठ। दुष्कर्म के बाद महाराजपुर में रेलवे ट्रैक के पास फेंकी गई ढाई साल की मासूम की मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे तक सर्जरी चली। दरिंदगी से उसकी आंतों तक में गहरी चोट आई थी। चिकित्सकों का कहना है कि सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार हुआ है। उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने बताया था कि वे पहले दवाइयों से ही उपचार कर रहे हैं। अगर इससे सुधार न हुआ तो सर्जरी करना अनिवार्य हो जाएगा। यही हुआ भी। बच्ची की स्थिति ठीक नहीं हुई। उसकी आंतों में चोट के कारण हालत बिगड़ रही थी। ऐसे में चिकित्सकों ने सर्जरी की।
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति के चेयरमैन जीपी भद्रादास का कहना है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मासूम बच्ची समिति के पास रहेगी। अस्पताल में बच्ची की देखभाल के लिए लिंकरोड थाना पुलिस के अलावा समिति की चार सदस्य टीम मौजूद है। चार डॉक्टरों का पैनल लगातार निगरानी कर रहा है। अभी तक बच्ची की मां या परिवार के सदस्यों को पता नहीं चला है। जब तक परिवार की तरफ से कोई सदस्य आकर बच्ची के जन्म को लेकर कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखाता है तब तक बच्ची समिति के पास ही रहेगी।
विज्ञापन

11 टीम... 12 दिन...नतीजा सिफर
बच्ची से दुष्कर्म करने वाले का सुराग लगाने के लिए पुलिस की 11 टीमें लगी हैं। 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। बच्ची 15 अक्तूबर को रेलवे ट्रैक के पास मिली थी। एसएसपी मुनिराज की स्वॉट टीम समेत ये 11 जांच टीमें 80 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें