फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गहने चमकाने के बहाने कड़ा और चेन लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट के नेहरूनगर तृतीय की रहने वाली एयर फोर्स से सेवानिवृत मेरी शिशोदिया से दो टप्पेबाज सोने का कड़ा और चेन लेकर भाग गए । टप्पेबाजों ने गहने चमकाने के बहाने उन्हें झांसे में लेकर बुधवार दोपहर करीब एक बजे चपत लगाई।मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मेरी शिशौदिया ने बताया कि वह घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक आया और बर्तन में अंगूठी व अन्य सामान लेकर बैठ गया और गहने चमकाने की बातें करने लगा। कुछ देर बाद वह उनके पास आया और उनके दाएं हाथ से कड़ा व गले से सोने की चेन निकाल ली। इस दौरान उनको कुछ समझ नहीं आया। जब तक वह कुछ समझ पाती इतने में आरोपी भाग गए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शातिर को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें