फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज, 9.29 के बाद पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रक्षाबंधन इस बार सोमवार तीन अगस्त को है। हालांकि कोरोना का असर इस बार बाजारों के चहल पहल पर रह लेकिन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों में कुछ रौनक दिखी। लोगों ने घरों में भी कुक्ज तैयारी की। अधिकतर लोगों ने घरों में ही मिठाई बनाई। कुछ लोगों ने बाजार से मेवे और मिठाइयां खरीदीं। इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषार्चा शिव कुमार शर्मा के मुताबिक, रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग कई वर्षों बाद आ रहा है। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तीन अगस्त सोमवार को सुबह 7;18 बजे के बाद श्रवण नक्षत्र आ जाएगा ,जो सिद्धि योग का निर्माण करेगा। सुबह 6:37 बजे के पश्चात अट्ठाइस योगों में सर्वश्रेष्ठ आयुष्मान योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 9:28 बजे भद्रा भी समाप्त हो जाएगी। इसलिए इन शुभ योग में रक्षाबंधन का त्यौहार भाई एवं बहनों की दीर्घायु , समृद्धि,सुख , सौभाग्य से परिपूर्ण रहेगा। ------ रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुई खरीदारी.... लाकडाउन के बावजूद भी रविवार को रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी हुई। जिसका असर बाजारों में भी सुबह से ही नजर आया। शहर में जगह-जगह राखियों की दुकानें और मिठाईयों की दुकान सजी रही। भाइयों के हाथ पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बहनों ने राखियों को भी खूब पसंद किया। राखियों के अलावा मिठाइयों की भी दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। रक्षासूत्र बांधने के समय मिठाई खिलाने के रिवाज से मिठाइयों की खूब बिक्री हुई थी। लॉकडाउन में रविवार को राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट शासन की ओर से दी गई थी। घरों में और बाजारों में लगी मेहंदी--- राखी और मिठाई के अलावा मेहंदी लगाने वाले भी कुछ जगहों पर बैठे रहे। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगवाई। कहीं—कहीं तो महिलाओं ने खुद घरों में ही मेंहदी लगाने वालों को बुलाया और पूर परिवार के साथ बैठकर मेहंदी लगवाई गई। इसके अलावा मिठाई और अन्य सामग्रियों की भी खरीदारी हुई। ये है रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त :— वैसे तो 9: 28 बजे से पूरे दिन ही राखी बांधने का शुभ समय है। किन्तु कुछ विशिष्ट मुहूर्त इस प्रकार हैं: सुबह :11:26 बजे से 13:45 (तुला लग्न,चर लग्न) दोपहर 1: 45 बजे से 4:03 बजे तक( वृश्चिक लग्न,स्थिर लग्न) अभिजित मुहूर्त (सुबह 11:36बजे से 12: 24 बजे तक ) --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें