फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाराज क्षत्रियों को साधने आज आएंगे राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नाराज क्षत्रियों को साधने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में वह घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह करीब 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका नामांकन पत्र दाखिल कराएंगे। उनकी जनसभा के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां कर ली गई। इसके बाद मंगलवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, गाजियाबाद लोकसभा सीट से वीके सिंह का टिकट कटने के बाद से क्षत्रिय समाज में कड़ी नाराजगी है। साठा चौरासी क्षेत्र में भाजपा से लोग नाराज हैं। भाजपा ने राजनाथ सिंह को यहां भेजकर बिरादरी की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है। राजनाथ सिंह क्षत्रिय समाज के बड़े नेता हैं और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से 2009 से 2014 तक सांसद रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें