फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे टेक्नीशियन को लगीं तीन गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एबीईएस कॉलेज के पास अंडरपास में रेलवे में टेक्नीशियन पद पर तैनात राज नारायन (50) के तीन गोली लग गई। चौकाने वाली बात यह है कि उन्हें गोली लगने का पता ही नहीं चला। धमाके की आवाज को वह बाइक में कुछ गड़बड़ी होने की आवाज समझे कुछ दूर चलने पर जब वह रुके और गिर गए तब भी वह मामूली चोट समझते रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों से पता चला कि उनके हाथ, पैर और जांघ में तीन गोली लगी है। घटना 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। मामले में राज नारायन के भतीजे सुनील कुमार यादव ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिसरख चिपियाना के रहने वाले सुनील कुमार यादव ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा राज नारायन दिल्ली में रेलवे में टेक्नीशियन हैं। 27 जुलाई को वह ड्यूटी करके दिल्ली से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अंडरपास में पहले उनके दाएं हाथ में गोली लगी, इसके बाद जांघ और फिर दाएं पैर में नीचे की ओर गोली लगी। गोली चलने की धमाके की आवाज को वह बाइक में से आवाज आना समझते रहे। रुककर बाइक देखने लगे तो वह सड़क पर गिर गए। किसी तरह उन्होंने मोबाइल निकालकर उन्हें (सुनील को) कॉल लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कॉल पर जानकारी मिली कि हादसा हुआ है लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि उनके गोली लगी है। वह अस्पताल पहुंचे तो यह बात उन्हें उनके चाचा राजनारायन ने बताई। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित से किसी से रंजिश व अन्य सभी पहलूओं पर पूछताछ की गई है। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें