फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid In Ghaziabad: गाजियाबाद की कई दवा की दुकानों पर छापा, जम्मू पुलिस भी पहुंची; स्पास्मो की सप्लाई का शक

Sat, 07 Jun 2025 07:03 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के नई बस्ती इलाके में जम्मू पुलिस और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम ने छापा मारा है। छापा एक दवा की दुकानों पर मारा है। 
विज्ञापन
दवा की दुकान पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा मार्केट नई बस्ती स्थित दुकान पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और जम्मू पुलिस ने छापा मारा। इंटेलिजेंस की सूचना के अनुसार जिले से पेट दर्द की दवा स्पास्मो की सप्लाई जम्मू में होने की सूचना पर जम्मू पुलिस यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जाता है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह दुकानों के खुलने से पहले ही छापे की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, कार्रवाई दोपहर तक चली। सभी दुकानों में दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इंटेलिजेंस की सूचना पर जिस दुकान पर छापा मारा गया, वहां से दवाओं के सैंपल भी भरे गए हैं। गोदाम से 20 बोतल कोडीन की मिली है। अन्य दवाओं के स्टॉक की भी जांच की जा रही है।

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम के चार सदस्य, जम्मू के दो पुलिसकर्मी घंटाघर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी के साथ औषधि निरीक्षक मौजूद रहे थे। कई दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। व्यापारी को पूछताछ को लिए थाने लाया गया। कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें