फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हुक्का बार पर मारा छापा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 2 सी में मेवाड़ कॉलेज के सामने शुक्रवार रात पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारा। टीम ने हुक्का बार से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बार से हुक्का, प्लेट और नशा करने का तंबाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 2 सी में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पकड़े गए युवकों की पहचान अंश तिवारी पुत्र बजरंगबली तिवारी निवासी खारा कुआं अर्थला, विशाल पुत्र संजय निवासी शिव मंदिर अर्थला, गौरव कुमार पुत्र बबल कुमार निवासी अर्थला के रूप में हुई है। छापे के दौरान हुक्का बार का मालिक विशाल यादव भाग गया। पकड़ा गया गौरव कुमार हुक्का बार का मैनेजर था। पुलिस ने उससे बार का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। एसीपी का कहना है कि जल्द ही हुक्का बार संचालक विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें