फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना लाइसेंस शराब परोस रहे बार पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले एक बार संचालक के खिलाफ आबकारी विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रशासन की टीम ने 24 अक्तूबर की रात राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ब्लैक रेबिट बार में छापा मारा था। इस दौरान मौके से बीयर और शराब बरामद हुई, जबकि संचालक और कर्मचारी फरार हो गए हैं। आबकारी निरीक्षक चमन सिंह की ओर से दी शिकायत में बताया कि अपर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई थी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर शामिल थे। टीम ने ब्लैक रेबिट बार में छापामारी की तो बार को खुला छोड़कर सभी लोग भाग गए। मौके से शराब और बीयर की बोतलें मिलीं। 24 अक्तूबर को यहां अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और लाइसेंस नहीं लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें