फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पान मसाला के गोदाम में छापेमारी, पकड़ी 50 लाख से अधिक की कर चोरी, देर रात तक जांच रही जारी

Mon, 24 Feb 2025 09:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सेंट्रल जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि लंबे समय से बिना पंजीकरण के राजश्री और कमलापसंद की सप्लाई की जा रही है। इसका एक गोदाम यहां बना रखा है।
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने समोवार को राजश्री और कमलापसंद के गोदाम पर छापेमारी की। जांच के दौरान 50 लाख से अधिक की कर चोरी पकड़ी गई। सेंट्रल जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि लंबे समय से बिना पंजीकरण के राजश्री और कमलापसंद की सप्लाई की जा रही है। इसका एक गोदाम यहां बना रखा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 11 बजे टीम गोदाम पहुंची। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कंपनी का माल मौजूद था। टीम ने वहां मौजूद कागजों की जांच की तो कर चोरी पकड़ में आयी। देर रात तक जांच जारी रही और मौके पर 50 लाख रुपये जमा कराने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें