परिजनों ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद राहुल अपनी प्रेमिका दीपमाला के साथ शादी करना चाहता था लेकिन उसकी प्रेमिका दीपमाला चाहती थी कि राहुल गाजियाबाद में ही रह कर कोई काम करे। उसने राहुल से कहा था कि जब वह गाजियाबाद में रहना शुरू कर देगा, तभी वह उससे शादी करेगी। इसके लिए राहुल ने अपने भाई के साथ काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन, उसमें सफल नहीं हो सका था। वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। कभी-कभी अपने भाई के पास गाजियाबाद चला जाया करता था।
सभी भाई-बहनों की हो चुकी है शादी
मृतक राहुल कुल सात भाई बहन हैं। जिनमें पांच बहनें व दो भाई हैं। राहुल सभी भाई-बहनों में छठे नंबर का था। भाई प्रवेश समेत सभी बहनों की शादी हो चुकी है। लेकिन, अभी तक राहुल का विवाह नहीं हुआ था। परिजन उसके लिए लड़की भी देखना चाहते थे। लेकिन, वह दीपमाला से ही शादी करने की बात पर अड़ा हुआ था।
बीते काफी समय से रह रहा था परेशान
परिजनों का कहना है कि राहुल बीते काफी समय से अवसाद में चल रहा था। घर में भी वह चुपचाप ही रहता था। वारदात से करीब दो-तीन दिन पूर्व ही वह गाजियाबाद अपने भाई के पास जाने की बात कह कर निकला था।