फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के 20 गार्ड का सैंपल लेकर किया गया क्वॉरेंटाइन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- जीडीए उपाध्यक्ष की आवास पर तैनात गार्ड की पत्नी पाई गई थी कोरोना पॉजिटिव, बुधवार को अन्य 20 गार्ड के लिए गए सैंपल - इस घटना के बाद कर्मचारियों में फैला डर, क्वॉरेंटाइन सेंटर पर खाना पहुंचाने वाले कई कर्मचारी पहले से है बीमार - नियमित सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के साथ संक्रमण से बचाव को सुरक्षा संबंधी कड़े किए गए प्रावधान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने से प्राधिकरण में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद जीडीए वीसी आवास व प्राधिकरण कार्यालय पर तैनात अन्य 20 गार्ड का बुधवार को सैंपल लेकर उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। अब सुरक्षा गार्ड की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। दूसरी ओर इस घटना के बाद कई कर्मचारी समस्त स्टाफ को बुलाने का अंदरखाने विरोध करने लगे हैं। वहीं कर्मचारियों ने घटना के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्राधिकरण में कर्मचारी एक दूसरे से दूरी बनाकर चलते नजर आए। वही प्राधिकरण ने अपनी ओर से सैनिटाइजेशन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए प्राधिकरण की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राधिकरण की दहलीज पर पहुंचे कोरोना वायरस के संक्रमण की चर्चा जीडीए में दिनभर होती रही। जीडीए वीसी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी की पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुरक्षाकर्मी को बीते मंगलवार को घर भेज दिया गया था। बताते हैं कि सुरक्षाकर्मी की पत्नी बीते तीन-चार दिन से स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते अस्पताल में भर्ती थी। जबकि सुरक्षा गार्ड नियमित रूप से जीडीए वीसी आवास पर ड्यूटी दे रहा था। मंगलवार को गार्ड की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत घर भेज दिया गया। उसके सहित कुल 20 अन्य गार्ड का बुधवार को सैंपल लेकर उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। -------------- कर्मचारियों में भय, क्वॉरेंटाइन सेंटर में खाना पहुंचाने वाले कई कर्मी है बीमार जीडीए सुरक्षा गार्ड की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव आने की घटना के बाद प्राधिकरण कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है। प्राधिकरण कर्मचारियों की माने तो जीडीए की ओर से कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। जबकि क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर खाना पहुंचाने वाले कई कर्मचारी पहले से बीमार चल रहे हैं। इसी चलते तमाम कर्मचारी भय के माहौल के बीच काम कर रहे हैं। दूसरी ओर प्राधिकरण गेट पर सैनिटाइजेशन के साथ हाथ धोने की बंदोबस्त किए हैं। ------------ कोट... प्राधिकरण के 20 सुरक्षा कर्मियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। प्राधिकरण कार्यालय में नियमित सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने के साथ गेट पर ही हाथ धोने के प्रबंध किए गए हैं। कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें