फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिवक्ता की पत्नी से लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के कस्बा रोड स्थित बाजार में शनिवार दोपहर खरीदारी करने जा रही अधिवक्ता की पत्नी मीनाक्षी से दो महिलाओं ने पर्स लूट लिया। मीनाक्षी ने शोर मचाया मगर आरोपी महिलाएं भागने में कामयाब रही। पर्स में नकदी, डेबिट कार्ड और मोबाइल था। देर शाम मोबाइल एक दुकान के बाहर लावारिश अवस्था में बरामद हुआ। एक महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़ित ने शिकायत दी है।
विज्ञापन

हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना निवासी लोकेश कुमार अधिवक्ता हैं। लोकेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी मीनाक्षी खरीदारी करने कस्बा रोड बाजार गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो महिलाएं मौका देखकर मीनाक्षी से पर्स लूट कर भाग गईं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें