एचएलएम कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप व चौथे बेसबॉल 5 वे टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप केफाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त फिरोज आलम व भारतीय तलवारबाजी संघ के कोषाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।फिरोज आलम ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों से अपील की कि लगातार आप मेहनत करते रहे।
उन्होंने एचएलएम कॉलेज के प्रबंधन के सराहना की और कहा कॉलेज जितना ध्यान शिक्षा पर देता है उतना ही ध्यान खेलों पर देता। कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज शर्मा ने बताया की सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम विजेता रही, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र, तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश रही।
महिला वर्ग में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर पंजाब, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही। बेसबॉल में पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही, दूसरे स्थान पर पंजाब, तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही। महिला वर्ग में पहले स्थान पर केरला, दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश व तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ की टीम रही। कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज शर्मा, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पंवार ,अनिल वाजपेयी प्रतियोगिता डायरेक्टर पंकज सिंह, एलआर मौर्य , प्रवीण अनावकर आदि मौजूद रहे।