गाजियाबाद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नवयुग मार्केट स्थित पार्क में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दूसरे दिन भी अनुयायियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। अनुयायियों ने मांग की कि धातु से बनी क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदला जाए, अभिलंब सफाई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं, साथ ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य मांगें भी जिला प्रशासन ने पूर्ण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कर दिया है।