फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ में हुई घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद । मेरठ में मां की हत्या के बाद बेटी के अपहरण मामले में शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि मेरठ के सरधना में दलित महिला की हत्या कर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का मामला न केवल अमानवीय बल्कि सुरक्षा पर भी सवाल उठाता है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करना भी यह दर्शाता है कि आम जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास डगमगा गया है। जिलाधिकारी से ज्ञापन में यह मांग की गई है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान महासचिव तरुण कुमार, कृपाल सिंह, गंगाशरण सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें