फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो सहित --- 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन गाजियाबाद। श्रमिक संगठन सीटू की जिला कमेटी ने बृहस्पतिवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जनपद के श्रमिक-कर्मचारियों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार से मांगो को पूरा किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर त्यागी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से श्रमिकों का उत्पीड़न बढ़ा है। औद्योगिक इकाइयां श्रमिकों को काम पर नहीं ले रही हैं और छंटनी, वेतन रोकने जैसा कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एटलस का ले ऑफ खत्म करने, श्रमिकों को लॉकडाउन का वेतन दिलाने, 6 महीने निशुल्क खाद्यान्न दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगें केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके केन्द्र व राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपा गया। सरकारों के द्वारा अन्देखी करने पर नौ अगस्त को राष्ट्रव्यापी केंद्रीय महासंघों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक महासंघ भविष्य में लंबे आंदोलन को भी करने की तैयारी में है। धरना प्रदर्शन में जिला कमेटी के महासचिव जेपी शुक्ला, जीएस तिवारी, श्रीकिशन सिंह, दिनेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें