श्रम कानून स्थगित करने का विरोध करेंगे आप कार्यकर्ता - सोमवार को घरों पर उपवास रख कर करेंगे विरोध माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कमान ने श्रम कानून बिल्कुल स्थगित करने पर योगी योगी सरकार के विरोध का निर्णय लिया है। सोमवार को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता अपने घरों में उपवास कर विरोध दर्ज करेंगे। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हित में श्रम कानून तीन साल के लिए स्थगित कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। योगी सरकार द्वारा मजदूरों के खिलाफ लाए गए अध्यादेश की वापसी और लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से अपने राज्य यूपी लौट रहे मजदूरों की हादसे में हुई मौत पर उनके परिवार जनों को 50 लाख रुपया मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में एक दिवसीय उपवास रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश से उत्तर प्रदेश में श्रमिकों की स्थिति गुलामों जैसी हो जाएगी। इस तरह प्रदेश में श्रमिकों को पूरी तरह मालिकों के रहमो करम पर छोड़ दिया गया है। पूंजीपति चाहें तो मजदूरों का मनचाहा शोषण कर सकेंगे। सरकार और कानून के पास कोई शिकायत नहीं कर सकेगा। किसी प्रकार की शिकायत मजदूर की नहीं सुनी जाएगी।