परिवार के साथ उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुनीमा श्रीवास्तव
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा श्रम कानून को तीन साल के लिए स्थगित करने के विरोध में उपवास रख कर विरोध किया। सभी कार्यकर्ता अपने परिवार के लोगों के साथ उपवास पर बैठे। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ एक दिन के उपवास पर बैठीं। उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी ने एक दिन के उपवास रखा और श्रम कानून बिल को 3 साल के लिए स्थगित करने के विरोध किया। सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने घरों में बंद होकर लॉकडाउन का पूरा पालन करते हुए उपवास पर रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी की सरकार जो मजदूर विरोधी कानून लेकर आई है, इससे आठ घंटे की न्यूनतम मजदूरी अब 12 घंटे की हो जाएगी और किसी भी प्रकार से प्रताड़ित मजदूर उद्योगपति के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा। उससे गुलाम वंश का फिर से पुनरावृत्ति होनी तय लग रही है। इस विरोध मे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी तथा सभी कार्यकर्ता यह मांग करते हैं कि जो मजदूर भूखे प्यासे कई किलोमीटर चलते हुए जिनकी मृत्यु हो गई है, उनको सरकार 50 लाख मुआवजा तथा उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दे। इसके अलावा मजदूर विरोधी आदेह को वापस लिया जाए।