फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मधुबन बापूधाम में कूड़ा डालने पर विरोध, हंगामे के बाद लौटाई 30 गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कूड़े का निस्तारण करने में फेल नगर निगम अब इधर-उधर कूड़ा डाल रहा है। बुधवार को मधुबन-बापूधाम में पहुंचे 30 ट्रक कूड़े को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर लौटा दिया। करीब एक एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शहर से रोजाना करीब 1400 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़े के निस्तारण के लिए मोरटा में प्लांट बनाया गया था। 30 जून को मेयर सुनीता दयाल साइट का विजिट किया तो पता चला कि दिल्ली का कूड़ा प्लांट पर लाया जा रहा है। उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन और पाइपलाइन चौकी के पास एमसीडी लिखे नौ ट्रक पकड़े। मामले में मेयर के निर्देश पर नंदग्राम थाने में प्लांट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जमीन के मालिक ने किरायानामा का करार बढ़ाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कूड़े को लेकर किचकिच शुरू हो गई है। नगर निगम ने पाइपलाइन के पास कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 12 बीघे जमीन पर कूड़ा डालना शुरू किया तो कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। इसके बाद मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में शाहपुर में करीब 20 बीघे जमीन किसान से ली गई और कूड़ा डलना शुरू किया गया, लेकिन कांवड़ यात्रा की वजह से कूड़े की गाड़ी यहां भी नहीं पहुंच पा रही है। बुधवार को मधुबन बापूधाम में शहर का करीब 30 ट्रक कूड़ा पहुंचा। यहां लोगों ने ट्रक के आगे खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में सदरपुर और मधुबन बापूधाम के लोग शामिल रहे।
सदरपुर निवासी भीष्म सिंह ने बताया कि नगर निगम मधुबन बापूधाम थाने के पीछे चोरी छिपे कूड़ा डाला जा रहा था। इससे आसपास क्षेत्र में बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो रहा है। गांव में छोटे बच्चे व बड़े बुजुर्गों में उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज चौधरी, विक्रांत, विक्रांत, अरुण प्रधान, अर्जुन चौधरी, चमन सिंह, विनोद पहलवान प्रमोद समेत अन्य लोग रहे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का कहना है कि शाहपुर में जमीन देख ली है, कूड़ा वहां भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें