फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओयो होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम के सामने स्थित एएस ओयो होटल पर पुलिस ने शुक्रवार शाम छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से चार महिलाएं पकड़ी। कई युवक और संचालक व प्रबंधक मौके से फरार हो गए। होटल एएस पर पहले भी कई बार हंगामे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। निवाड़ी पुलिस बल के साथ शुक्रवार शाम होटल पर छापा मारा। पुलिस को होटल के एक कमरे में चार महिलाएं मिलीं। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। कई युवकों सहित होटल संचालक व प्रबंधक मौका देखकर फरार हो गए। होटल के रिकॉर्ड भी खुर्दबुर्द मिले हैं। रजिस्टर में गलत नाम पते दर्ज पाए गए। पुलिस ने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए। जानकारी के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। एसपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि ओयो होटल संचालक वासू गुर्जर निवासी सीकरी खुर्द और मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी प्रबंधक सुमित सहित चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। होटल से मिली महिलाओं के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें