मोदीनगर। निवाड़ी के अबूपुर गांव स्थित होटल रिवर हाइट्स (ओयो) में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। पुलिस ने अभियान चलाकर सात होटलों पर कार्रवाई की। इस दौरान होटल सनराइज गेस्ट हाउस को बंद करा दिया गया।निवाड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर सात होटलों पर छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार के लिए लाई गईं दो महिलाओं का रेस्क्यू कर होटल संचालक सोनू को गिरफ्तार कर लिया। होटल संचालक सोनू से पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि बेरोजगार महिलाओं को काम दिलाने का झांसा देकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। इसके अलावा एक अन्य होटल को भी बंद कराया गया है।एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि छापे के दौरान अबूपुर गांव स्थित होटल रिवर हाइट्स (ओयो) में देह व्यापार चलता मिला। संचालक सोनू पुत्र नरेश निवासी उमेश विहार मोदीनगर पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। होटल में देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मिली। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने छह अन्य होटलों पर भी छापा मारा। निवाड़ी रोड स्थित होटल सनराइज गेस्ट हाउस (ओयो) में मानकों की धज्जियां उडाई जा रही थी। यहां बिना पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज लिए ही कमरे बुक किए जा रहे थे। एसीपी ने बताया कि होटल सनराइज गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि होटल रिवर हाइट्स में देह व्यापार चलता मिला। वहां से दो महिलाओं का रेस्क्यू किया गया । इसके अलावा संचालक सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, निवाड़ी रोड स्थित होटल सनराइज गेस्ट हाउस में बिना प्रमाणपत्र लिए कमरे बुक करने पर होटल को बंद कर दिया गया।