फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपत्ति मेला लगा फ्लैटों का कराया जाएगा भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद ने अपनी योजनाओं की खाली पड़ी संपत्तियों को बेचने के लिए तीसरे चरण का पंजीकरण शुरू कर दिया है। अब विभाग जल्द ही संपत्ति मेला लगाकर लोगों को अपनी योजनाओं में बने हुए फ्लैटों का भ्रमण कराएगी। इसके लिए आविप की ओर से विज्ञापन सेल गठित की जाएगी।
विज्ञापन

संपत्ति विभाग प्रभारी नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अक्सर ग्राहक बिना योजना देखे दूर की बात कहकर पंजीकरण कराने से कतराते हैं। ऐसे में विभाग के विज्ञापन सेल की टीम लोगों को मंडोला, सिद्धार्थ विहार एवं वसुंधरा योजना के खाली संपत्तियों का भ्रमण कराएगी। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को कार्यालय पर संपत्ति मेला लगाया जाएगा। यहां आने वाले लोगों विभाग की टीम अपनी गाड़ी में अपनी योजना पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें