फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 25 लाख का तकादा करने पर प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 11 जनवरी से लापता सदरपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर उमेश चंद (52) की उनके ही पूर्व प्रॉपर्टी डीलर साथी नीरज चौधरी ने हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया। मामले में परिजनों ने मधुबन बापूधाम थाने में 15 जनवरी को उमेश के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 16 दिन बाद भी जब उमेश चंद घर नहीं पहुंचे तो शनिवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो हत्या का खुलासा हुआ। उसने बताया की उसने 25 लाख रुपये का तकादा करने पर उमेश की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने नीरज और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर 21 जनवरी को नीरज से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने उमेश की हत्या करने की बात कबूल की। तभी से पुलिस एनडीआरएफ की मदद लेकर शव की तलाश में जुटी है। शनिवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा किया तो उन्हें समझाकर शांत कराया गया।

एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
परिजनों के हंगामे के बाद शनिवार शाम को पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से मसूरी क्षेत्र में गंगनहर में उमेश चंद के शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में शव की तलाश की लेकिन शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन



नीरज ने उमेश की साइकिल रास्ते में छोड़ी
उमेश नीरज के घर साइकिल से गए थे। हत्या करने के बाद नीरज ने उमेश का शव गंगनहर में फेंक दिया था। उसके बाद साइकिल को घर से कुछ दूरी पर रास्ते में छोड़ दिया। जिससे पुलिस उस पर शक न करें।


परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
उमेश चंद के बेटे अंकुर ने बताया कि उनके पिता के नीरज पर करीब 25 लाख रुपये निकल रहे थे। रुपये के संबंध में नीरज ने ही उनके पिता को बुलाया था। अंकुर ने बताया कि 11 जनवरी को पिता के घर नहीं लौटे तो उन्होंने नीरज, प्रवीन समेत अन्य पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए है, वह भी उन्होंने ही पुलिस को दिए थे। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें