फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर ने मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संपत्ति में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब कोई मुनाफा नहीं मिला और न संपत्ति तो रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में नेहरूनगर निवासी तरुण ढींगरा ने प्रॉपर्टी डीलर विनोद राणा के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तरुण ढींगरा का कहना है कि शास्त्रीनगर निवासी उनके परिचित विनोद राणा ने उनसे प्रॉपर्टी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया। परिचित होने के चलते विश्वास करके उन्होंने उसे 50 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर विनोद राणा ने कहा कि वह उनकी रकम सात मई 2023 तक वापस कर देगा। सात मई को उन्होंने रुपये मांगे तो विनोद ने उन्हें दो चेक दे दिए। उन्होंने बैंक खाते में चेक लगाए तो चेक बाउंस हो गए। इसके बाद रकम मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें