फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रधानाचार्य के पति पर लात-घूंसे मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। खेल शिक्षक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पति पर लात-घूंसे व तमाचे मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविंद्र गौतम आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक हैं। रविंद्र गौतम का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे कॉलेज प्रधानाचार्य के पति आए और अचानक लात-घूंसों व तमाचे मारने शुरू कर दिए। शोर सुनकर मौके पर अन्य शिक्षक वहां पहुंचे और उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पति ने अन्य शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की। उधर, आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें