फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिनी मैराथन में प्रिंस और तनिष्का प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में 282 बच्चों ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रिंस कुमार पहले, आतिफ खान दूसरे और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में तनिष्का पहले, भाविका दूसरे और फलक तीसरे स्थान पर रहे। मैराथन की शुरुआत सुभाष पांचाल और आदेश बालियान ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पदक और ट्रैकसूट देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने कहा कि यदि भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद के बताए गए आदर्शों का पालन करें। विशिष्ट अतिथि सुभाष पांचाल ने कहा कि विवेकानंद के बताए गए आदर्शों पर चलते हुए अपने जीवन में खेल भावना को जाग्रत करें और सहयोग की भावना से खेलों में प्रतिभाग करें। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा सेठी ने कहा कि जो प्रतिभागी इस बार पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वह अगली बार जरूर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें