फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री ने राजचौपला आरओबी का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग से सटे नगर के राजचौपला के निकट हापुड़ रोड रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज और अंडरपास का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। फाटक के समीप बनाए गए पंडाल में लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर रेलवेे अधिकारियों और भाजपाइयों ने वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रेलवे की ओर दी गई जानकारी के अनुसार आरओबी व अंडरपास को बनाने में लगभग 35 करोड रुपए की लागत आएगी। रेलवे अधिकारी के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लगभग 18 माह में आरओबी का कार्य पूरा हो जाएगा। बता दें कि हापुड़ मार्ग नगर के अलावा आसपास के जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए भी लाइफ लाइन है। यहां रेलवे क्रासिंग के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। स्थानीय लोग वर्ष 1990 से आरओबी की मांग कर रहे हैं। लगभग 34 वर्ष बाद उनकी मांग पूरी होने जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें