फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को अगली राष्ट्रीय लोक अदालत व 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाले समाधान समारोह को लेकर बैठक की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने पर बैठक में चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार अब तक समाधान समारोह के लिए कुल 58 पत्रावलियां प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी मामलों को नियमानुसार गाजियाबाद में कार्यरत मध्यस्थों (मेडिएटर्स) को सौंपा जाएगा, ताकि विवादों के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। बैठक में बताया गया कि मध्यस्थ संबंधित पक्षकारों से संपर्क कर आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित करें। इससे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें