फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक रसोई पर मुख्यमंत्री का आगमन की धरी रह गयी तैयारी

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। कवि नगर स्थित सामुदायिक केंद्र पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही तैयारियों का दौर शुरू था। जहां सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन वितरण के लिए तैयारियां की जा रही थी। वही राशन वितरण के लिए भी पैकिंग आदि की जा रही थी। लेकिन सभी तैयारियां धरी रह गयी मुख्यमंत्री नहीं आये चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की गई थी लेकिन सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन इसी तरह से भोजन आदि तैयार किया जाता है जबकि राशन की पैकिंग भी ऐसे ही प्रतिदिन की जा रही है। हजारों की संख्या में लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी हजारों की संख्या में ही वितरित की जा रही है। औसतन छः से लेकर सात हजार लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है और लगभग पांच हज़ार लोगों को राशन का वितरण कराया जा रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि सिविल डिफेंस का एकमात्र लक्ष्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना रह सके। मजबूर और जरूरतमंद लोगों के मुंह तक निवाला पहुंचाना ही हमारी टीम का मकसद है और हम लोग दिन-रात इसी काम में प्रयासरत हैं। सामुदायिक रसोई के संबंध में प्रभारी मुकेश सिंघल ने बताया कि भोजन तैयार करने के लिए विशेष सफाई का इंतजाम किया जाता है। जहां सैनिटाइजर एवं हाथ धोने का प्रबंध भी प्रमुखता से किया गया है। कम्युनिटी किचन में खिचड़ी, आलू की सब्जी, पूड़ी, रोटी, दाल, चावल सहित अन्य चीजें बदल बदल कर बनाई जाती हैं। सामुदायिक रसोई एवं पैकिंग की व्यवस्था का संचालन कर रहे दिवाकर सिंघल ने बताया कि राशन में 5 किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चावल, आधा किलो तेल, एक नमक की थैली और 2 किलो आलू की एक पैकिंग की जाती है जो जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें