फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एचआरएम बिजलीघर डासना से मसूरी की ओर से जाने वाली लाइन में खराबी आने के चलते इलाके में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसकी वजह से हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए और कई क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। कटौती के चलते जिला जेल, अध्यात्मिक नगर, रफीकाबाद, भूड़गढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड, अजीज नगर, एनएच नौ सर्विस रोड मसूरी, मसूरी गांव, ताज कॉलोनी, मुगल गार्डन, जाफर कॉलोनी, एमजी रोड मार्केट, करीम कॉलोनी व जाकिर कॉलोनी प्रभावित रही। निवासी नजर मौहम्मद, नौशेर, सहीमुद्दीन, अमित कुमार, सुनील का कहना है कि मामूली बारिश या तकनीकी खराबी के बाद घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहना आम बात हो गई है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से व्यवस्था में सुधार कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें