गाजियाबाद। विद्युत निगम के मेंटेनेंस, 33 केवी लाइन टेस्टिंग, रिले चेकिंग और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते मंगलवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पटेलनगर-2 उपकेंद्र से जुड़े पटेल नगर एडीसी, शिवपुरी और गुरुद्वारा रोड में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसेंट बिल्डर्स उपकेंद्र से जुड़े एसएनवी हाइट, डिजिटल, वीआईपी, यूनिट न्यू हाइट और बाबा मार्बल क्षेत्र तथा न्यू बस स्टैंड उपकेंद्र से जुड़े जटवाड़ा और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, वैशाली-3 और मोक्ता उपकेंद्र क्षेत्रों में दोपहर 12 से एक बजे तक तथा अटौर उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर दो से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।