फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14 हजार केस दर्ज कराए फिर भी बिजली चोरी न रोक पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत कुमार
विज्ञापन


गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के अफसरों ने पिछले तीन साल में बिजली चोरी के 14 हजार केस दर्ज करा दिए हैं। इसके बावजूद बिजली चोर बाज नहीं आ रहे। जिले में हर महीने 50 से 60 करोड़ की बिजली चोरी की जा रही है। इन तीन साल में 30 हजार से ज्यादा छापे मारे गए हैं। इसके बावजूद लाइन लास 20 प्रतिशत के नीचे नहीं आया। तआज्जुब की बात तो यह है कि लोनी और खोड़ा में बिजली चोरी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। इतना ही नहीं, चोरी रोकने के उपाय करने में 120 करोड़ रुपये भी खर्च किए जा चुके हैं।


गाजियाबाद जोन में लाइन लास 20 फीसदी है। खोड़ा और लोनी में 32-32 फीसदी है। इन दोनों इलाकों में बिजली के तारों को कवर नहीं किया गया है। इसलिए, बड़ी संख्या में कटिया कनेक्शन चल रहे हैं। लोनी में तो 250 से ज्यादा कारखाने घरेलू कनेक्शन पर चलाए जा रहे हैं। सर्वे में इसका पता चला है। इनको अब व्यावसायिक कनेक्शन में बदला जा रहा है। बिजली चोरों पर केस दर्ज कराने का भी खास फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे भी मामले पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें चोरी पकड़े जाने के बाद फिर से कटिया डाल ली गई।
विज्ञापन




हालांकि, कई इलाकों में बिजली चोरी में कमी भी आई है। गाजियाबाद शहरी क्षेत्र, मोदीनगर, मुरादनगर ऐसे क्षेत्रों में शामिल हैं।

बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ता के लोड का आकलन कर एक वर्ष का अनुमानित बिल बनाकर जुर्माना वसूला जाता है। जुर्माना न देने पर एफआईआर दर्ज कराई कराई जाती है। इसमें तीन से छह महीने की सजा का प्रावधान है।



लाइनलाॅस



उपकेंद्र 2021 2022 2023

लोनी 27 29 32

खोड़ा 22 25 32

मोदीनगर 12 09 07

मुरादनगर 15 08 13

गाजियाबाद शहर 09 10 03

ट्रांस हिंडन क्षेत्र 13 16 12



( लाइनलाॅस प्रतिशत में है )





चोरी पकड़े जाने पर जुर्माना

कूलर- 20 से 25 हजार



फ्रिज- 40 से 45 हजार

सबमर्सिबल- सात से दस हजार

एसी- एक से डेढ़ लाख



बिजली चोरी के केस

2020-21 3712

2021-22 2343

2022-23 7293

2023-24 अब तक 699





हाल में पकड़े गए मामले



01 जून- लोनी के कोयल एंक्लेव में बृजपाल के घर एलएमवी-1(घरेलू कनेक्शन) पर 190 किलोवाट का लोड पाया गया। मौके पर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


02 जून- बेहटा हाजीपुर में सर्वेश के घर एलएमवी-1(घरेलू कनेक्शन) पर आठ किलोवाट तक लोड का उपयोग करते हुए पाया गया।



03 जून- बेहटा हाजीपुर में अवैध रूप से कटिया डालकर कुट्टी काटने की मशीन को चलते हुए पाया गया।

06 जून- भारत सिटी निवासी निजामुद्दीन अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी कर कूलर और पंखे चलाते हुए पाया गया।

07 जून- अफजलपुर में एलएमवी-6(औद्योगिक कनेक्शन) लेकर पड़ोस में बिजली आपूर्ति होते हुए पाई गई।





बिजली चोरी रोकने और लाइनलॉस कम करने के लिए विभाग की टीम लगातार छापे मार रही है। लोनी और खोड़ा से जुड़े इलाकों में बढ़ते लाइनलॉस के मद्देनजर ज्यादा सर्तकता बरती जा रही है।
- नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें