फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संजयनगर में बिजली गुल, अस्पताल में भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे विद्युत सप्लाई को लेकर ऊर्जा निगम के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा था। सुबह के समय विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। संजयनगर में सप्लाई बाधित होने से कुछ देर तक संयुक्त जिला अस्पताल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसकी वजह से मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। इसके अलावा शहर में गोविंदपुरम, प्रतापविहार, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, लोहियानगर, शास्त्रीनगर, अशोकनगर समेत अन्य इलाकों में कटौती ने लोगों को काफी परेशान किया। जोन एक के मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। व्यवस्था दुरुस्त करके आपूर्ति शुरु करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें