फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोसायटियों में शिविर लगाकर डाक विभाग बनाएगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आधार सेवा केंद्र पर लग रही लंबी लाइन को देख डाक विभाग ने सोसायटियों में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का निर्णय लिया है। प्रमुख डाकघरों में दो-दो सिस्टम लगा दिया गया है, जिससे लोगों को सहूलियत हो। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 साल से अधिक पुराने हो चुके आधार कार्ड को सरकार ने कार्ड अपडेट कराने का निर्देश दिया है। इससे आधार सेवा केंद्र पर लोगों की लाइन सुबह चार बजे से लगनी शुरू हो जा रही है। जीटी रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में बने केंद्र पर रोजाना करीब 1200 लोग पहुंच रहे हैं। इस केंद्र पर 800-900 लोगों के कार्ड से संबंधित काम होने की सुविधा है। केंद्र के मैनेजर नीशू शुक्ला का कहना है कि क्षमता से ड़ेढ़ गुना लोग पहुंच रहे हैं। इनमें ऑफलाइन कार्ड में संशोधन कराने वालों की संख्या अधिक है। सिस्टम पर लोड बढ़ने से बीच बीच में सर्वर की भी समस्या आ जाती है इससे भीड़ लगी रहती है।
केंद्र के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त सौरभ भट्ट का कहना है कि लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बैंकों और डाकघरों में कार्ड बनाने और संशोधन के लिए काउंटर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। अगस्त में 18 साल से अधिक उम्र के 700 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। केंद्रों पर 90 फीसदी से अधिक लोग कार्ड में संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ डाक अधीक्षक बीएस मीणा का कहना है कि डाकघरों में आधार बनवाने और आधार संशोधन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सोसायटियों में शिविर लगाए जाएंगे। गाजियाबाद के प्रमुख डाकघरों में दो-दो सिस्टम की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी भी लगा दिए गए हैं। नौ डाकघरों में आधार से संबंधित काम किए जा रहे हैं।
2,121 लोगों ने कराया संशोधन-
डाक विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में डाकघरों में कुल 2,121 लोगों ने आधार में संशोधन कराया है। मोबाइल नंबर अपडेट कराने वालों की संख्या 456 है। मोबाइल नंबर के साथ ही अन्य संशोधन कराने वालों की संख्या 1,294 है। बच्चा से बालिग होने पर फोटो के साथ अपडेट कराने वालों की संख्या 371 रही। 320 ने नया आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन

-इन डाकघरों में बनाए जा रहे कार्ड-
मोदीनगर
प्रधान डाकघर नवयुग मार्केट
मोहननगर उप डाकघर
गोविंदपुरी उप डाकघर
लोनी डाकघर
शिप्रा सनसिटी
कविनगर डाकघर
वसुंधरा डाकघर
मुरादनगर डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें