फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डॉक्टरों के पैनल से कराया मां-बेटे का पोस्टमार्टम, भाई का कार्रवाई से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा में शनिवार शाम तीन मंजिल मकान में कैब चालक की पत्नी और बेटे की हत्या व आत्महत्या के मामले में रविवार को दोनों का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। घटना में पुलिस को कारण पता नहीं लगा है। वहीं, मृतका के भाई सुजीत यादव ने कार्रवाई ने इन्कार कर दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि रंजीता यादव और दो साल के बेटे गोलू का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। मृतका के भाई सुजीत यादव ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया था लेकिन पैनल बनाकर वीडियोग्राफी कराई गई। पति अजीत यादव से भी पूछताछ की। उसने भी कुछ संदेहास्पद जैसा कुछ नहीं बताया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शव लेकर गांव चले गए। जौनपुर के रीठी गांव में रहने वाले कैब चालक अजीत यादव पत्नी रंजीता और बेटे गोलू के साथ करहेड़ा में साढ़ू सुनील यादव के साथ रहते हैं। सुनील सुबह आठ बजे ड्यूटी चला गया जबकि दोपहर तीन बजे वह भी कैब लेकर नोएडा निकल गए। शाम छह बजे सुनील घर लौटे तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। उन्होंने रंजीता को कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठी। जोर से धक्का देकर दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों पंखे से लटके मिले। सुनील ने तुरंत मकान मालिक और पुलिस को फोन किया। रंजीता और अजीत की शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। उनका एक ही बेटा गोलू था। फिलहाल पुलिस को परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें