फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवंटन के चार माह बाद भी फ्लैट पर नहीं मिला कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवंटन के चार माह बाद भी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से फ्लैट पर कब्जा न मिलने से नाराज आवंटी ने सीएम से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का फ्लैट आविप के सिद्धार्थ विहार योजना की गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में है। आवंटी कैलश चंद्र शर्मा ने बताया कि आवंटित किये गए फ्लैट संख्या वाई 5/808 का कब्जा पत्र उन्हें 4 माह पूर्व दे दिया गया मगर फ्लैट की चाभी अभी तक नहीं दी गई है। कैलाश चंद शर्मा ने सीएम से शिकायत की है कि शुरू में आविप अधिकारियों ने विवाद के कारण फ्लैट के फाइनल वर्क पेंडिंग बताकर कब्जा नहीं दिया। बाद में परिषद अधिकारीयों ने विवाद सुलझने की बात कहते हुए फ्लैट की वाल पेंटिंग तो करवा दी मगर अन्य कार्य पूरे नहीं किए और न ही उन्हें चाभी दी है। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि उन्हें फ्लैट की चाभी दिलवाई जाए और इतने समय में जो उन्हें 15000 रुपये किराया भरना पड़ा है, उसका भुगतान आविप से कराया जाए। वहीं इस मामले में आवास विकास परिषद के अपर आवास आयुक्त का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है, यदि ऐसा कुछ है तो वह उसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें